खरसावां में कुरमी विकास मोरचा की बैठक

Updated at : 15 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां में कुरमी विकास मोरचा की बैठक

15 केएसएन 3 : बैठक में उपस्थित कुरमी समाज के लोगसंवाददाता, खरसावां कुरमी विकास मोरचा की बैठक खरसावां के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से 28 मई को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार (रांची) ने […]

विज्ञापन

15 केएसएन 3 : बैठक में उपस्थित कुरमी समाज के लोगसंवाददाता, खरसावां कुरमी विकास मोरचा की बैठक खरसावां के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रुप से 28 मई को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार (रांची) ने कहा कि छोटानागपुर के टोटेमिस्टीक कुरमी जाति के लोग विगत कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल होने के लिये प्रयासरत है. परंतु अब तक मांग पूरा नहीं हो सका है. केंद्र व राज्य सरकार के सभी प्रशासनिक तंत्र को यह जानकारी है कि कुरमी जाति 1931 तक अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीवद्ध थी. श्री महतो ने कहा कि बावजूद इसके कुरमी जाति को आज तक संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान की झारखंड सरकार ने टीआरआइ के रिपोर्ट को भारत सरकार को सौंप कर झारखंड के कुरमी जाति को संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ 28 मई को संपूर्ण झारखंड बंद किया जायेगा. बंदी को सफल बनाने के लिये गांवों में जा कर जन जागरण करने व प्रचार- प्रसार करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रुप से कुरमी विकास मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, केंद्रीय महासचिव रोशन लाल महतो, कुड़मी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गुरुदेव महतो, कुरमी छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, महावीर महतो, विक्रम महतो, रवि महतो, लक्ष्मी महतो, बलराम महतो, काठूराम महतो, शक्तिसेन महतो, सत्यनारायण महतो, संजय महतो, राजाराम महतो, तिलक महतो आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola