झामुमो ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

खरसावां / बड़ाबांबो झामुमो नेता व विधायक प्रतिनिधि राम होनहागा ने खुंटपानी के बीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की है. ज्ञापन में मुख्य रुप से सभी पंचायतों में आधार कार्ड बनाने के लिये शिविर लगाने की मांग की गयी है. इसके अलावा राज्य में लागू होने वाली राष्ट्रीय […]
खरसावां / बड़ाबांबो झामुमो नेता व विधायक प्रतिनिधि राम होनहागा ने खुंटपानी के बीडीओ को चार सूत्री ज्ञापन सौंप कर समस्या के समाधान की मांग की है. ज्ञापन में मुख्य रुप से सभी पंचायतों में आधार कार्ड बनाने के लिये शिविर लगाने की मांग की गयी है. इसके अलावा राज्य में लागू होने वाली राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मद्देनजर इस योजना में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए सर्वे कराने की मांग की गयी है. प्रखंड के होरलोर से बामनगुटू तथा भोया से सोसोबासा तक बन रही सड़क में न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रुप से सतीश पुरती, यशवंत केसरी, बागुन जारिका, बिशु हाईबुरु व दिनेश हाईबुरु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




