छात्रों को स्कूल लाने की पहल करें जिला प्रशासन : दशरथ गागराई

Updated at : 12 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को स्कूल लाने की पहल करें जिला प्रशासन : दशरथ गागराई

– 12 केएसएन 2 : कुचाई का एकलव्य आश्रम विद्यालय12 केएसएन 3 : दशरथ गागराईसंवाददाता, कुचाई सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री से मिल कर कुचाई के एकलव्य आश्रम विद्यालय (कल्याण विभाग) में व्याप्त अव्यवस्था से अवगत कराया. विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित […]

विज्ञापन

– 12 केएसएन 2 : कुचाई का एकलव्य आश्रम विद्यालय12 केएसएन 3 : दशरथ गागराईसंवाददाता, कुचाई सरायकेला में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री से मिल कर कुचाई के एकलव्य आश्रम विद्यालय (कल्याण विभाग) में व्याप्त अव्यवस्था से अवगत कराया. विधायक ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया. संबोधन में विधायक ने कहा कि अव्यवस्था से नराज हो कर विगत एक मई को एकलव्य आश्रम विद्यालय के सभी 183 आदिवासी छात्र अपने घर वापस लौट गये है. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन व सरकार से छात्रों को वापस स्कूल में लाने की पहल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब अव्यवस्था से नाराज हो कर छात्र वापस घर लौट गये है. पूर्व में भी दो बार ऐसी ही स्थिति देखने को मिला था. परंतु सरकार की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया. छात्रों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं मिलना, ड्रेस नहीं मिलना, पाठय सामाग्री नहीं मिलना, शिक्षकों की कमी व छह साल से इंटर की पढ़ाई बंद होना गंभीर मामला है. इसके पश्चात जहां भी खामियां है, उसे दूर किया जाये. इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेने की बातें कही. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जिला के उपायुक्त चंद्रशेखर से पूरे मामले की जानकारी भी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola