स्वच्छ भारत मिशन के तहत 34 पंचायत होंगे पूर्ण स्वच्छ

सरायकेला. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले के चयनित 34 पंचायतों को पूर्ण रुप से स्वच्छ करने को लेकर आवश्यक निर्णय लिया गया. बताया गया कि वर्ष 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 34 पंचायतों को पूर्ण रुप से […]
सरायकेला. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले के चयनित 34 पंचायतों को पूर्ण रुप से स्वच्छ करने को लेकर आवश्यक निर्णय लिया गया. बताया गया कि वर्ष 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 34 पंचायतों को पूर्ण रुप से स्वच्छ करने की योजना है. जिसके तहत सभी घरों में शौचालय का निर्माण कर अन्य योजनाएं चलायी जायेगी. इसके तहत अब तक छोटा गम्हरिया पंचायत को पूर्ण स्वच्छ पंचायत का दर्जा मिल चुका है. जबकि सीनी व दुगनी पंचायत में स्वच्छ पंचायत के तहत शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जहां जल्द ही कार्य संपन्न हो जायेगा. इसके बाद अन्य पंचायतों में भी कार्य शुरू किये जायेंगे.जिसकी रूपरेखा तय कर ली गयी है. बैठक में मुख्य रुप से जिला समन्वयक विकास कुमार सिंह व संकुल समन्वयक देवेंद्र सिंह देवेश उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




