नेशनल एथलेटिक्स में झारखंड को मिला कांस्य पदक

सरायकेला. गोवा में आयोजित हुए 12 वें यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीट सपना कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है. उक्त जानकारी देते हुए झारखंड एथलीट टीम के मैनेजर सह सरायकेला खरसावां जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि यूथ नेशनल चैंपियन में किसी झारखंड के एथलीट को लगभग […]
सरायकेला. गोवा में आयोजित हुए 12 वें यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीट सपना कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है. उक्त जानकारी देते हुए झारखंड एथलीट टीम के मैनेजर सह सरायकेला खरसावां जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि यूथ नेशनल चैंपियन में किसी झारखंड के एथलीट को लगभग दो वर्ष बाद पदक मिला है. श्री महतो ने बताया कि गोवा में झारखंड की पांच एथलीट सपना कुमारी,आदित्य सिंह,विजय लकड़ा,मनीष विश्वकर्मा व नीलम कुमारी ने भाग लिया था. जिसमें से 100 मीटर बाधा दौड़ में सरायकेला की एथलीट सपना कुमारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ.पदक विजेता एथलीट को जिले के उपायुक्त चंद्रशेखर,एसपी इंद्रजीत महथा समेत झारखंड एथलीट संघ के तमाम पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




