प्रशासनिक उपेक्षा से विधायक मर्माहत

बड़ाबांबो . विधायक दशरथ गागराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खूंटपानी प्रखंड में 24 अप्रैल को आयोजित विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें राज्य के मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए, परंतु उक्त कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधि की उपेक्षा […]
बड़ाबांबो . विधायक दशरथ गागराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खूंटपानी प्रखंड में 24 अप्रैल को आयोजित विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें राज्य के मंत्री सरयू राय भी शामिल हुए, परंतु उक्त कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला के शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधि की उपेक्षा की गयी. गागराई ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम को लेकर वे काफी उत्सुक थे, परंतु कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किये जाने से काफी मर्माहत हूं. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से की जायेगी तथा पूरे मामले को विस के विशेषाधिकार समिति के समक्ष भी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




