प्रखंड प्रमुख सुमन मुमरू प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित
Updated at : 25 Apr 2015 11:00 AM (IST)
विज्ञापन

सुरेंद्र मार्डी राजनगर : केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतरने में अव्वल रहने वाली पंचायती राज संस्थाओं को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. इस समारोह में राजनगर प्रखंड की प्रमुख सुमन मुमरू भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत हुई. स्नातकोत्तर तक है शिक्षित सुमन मुमरू राजनगर प्रखंड क्षेत्र […]
विज्ञापन
सुरेंद्र मार्डी
राजनगर : केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर उतरने में अव्वल रहने वाली पंचायती राज संस्थाओं को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. इस समारोह में राजनगर प्रखंड की प्रमुख सुमन मुमरू भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कृत हुई.
स्नातकोत्तर तक है शिक्षित
सुमन मुमरू राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कुमडीह गांव के रहने वाले शुरू हांसदा की बेटी है. शुरू हांसदा शिक्षक थे. अभी वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं. शिक्षा में सुमन मुमरू ने एसपीजी मिशन बालिका उच्च विद्यालय से मैट्रिक, महिला कॉलेज चाईबासा से इंटर एवं काशी साहू कॉलेज सरायकेला से स्नातक एवं वर्ष 2011 में स्नातकोत्तर (इतिहास) की पढ़ाई कर चुकी हैं.
वर्ष 2000 में हुई शादी
सुमन मुमरू की शादी राजनगर प्रखंड के बांदु गांव के एक साधारण परिवार में राजू मुमरू के साथ वर्ष 2000 में हुई थी. सुमन मुमरू के एक पुत्र एवं एक पुत्री है. साधारण परिवार में शादी किये जाने के कारण वह खेतों में काम करती थी. खेतों में सुबह से शाम तक काम करने के बावजूद भी पढ़ाई नहीं छोड़ कर लगन एवं मेहनत के साथ पढ़ाई करने के कारण उसने स्नातकोत्तर तक शिक्षा ग्रहण की.
बांदु पंचायत से शुरू की राजनीति
सुमन मुमरू ने बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनगर प्रखंड के बांदु पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में राजनगर प्रखंड के बांदु पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के लिये अपना नामांकन भरा. वह पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी जीत गयी तथा प्रखंड प्रमुख तक बन गयी. चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का विकास ही उसका एक मात्र लक्ष्य बन गया. क्षेत्र के विकास में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी. इसके अलावा सभी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगी. क्षेत्र के विकास के साथ-साथ लोगों की समस्या जब उनके पास आती है, तो उसे सुलझाने में भी अहम भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है.
बेसहारा को दिया सहारा
प्रखंड क्षेत्र के कुजू पंचायत की मुखिया गीता बाड़ा की उसके पति ने हत्या कर दी. मुखिया गीता के पति के जेल जाने के बाद उसके बच्चे बेसहारा हो गये. सुमन मुमरू ने उसकी एक पुत्री को सहारा देते हुए शिक्षा निकेतन विद्यालय सरायकेला में नि:शुल्क शिक्षा दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायी.
झामुमो के कार्यक्रम में रहती है सक्रिय
प्रखंड प्रमुख बनने के बाद वह झामुमो के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने लगी. झामुमो के सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने लगी. बीते विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी चंपई सोरेन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भी उसने पुरा जोर लगाया. झामुमो में किसी भी पद में नहीं रहने के बाद भी वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




