मंदिर में हुई शिव लिंग की पुर्न प्रतिष्ठा

Updated at : 24 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर में हुई शिव लिंग की पुर्न प्रतिष्ठा

– भंडारा का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया24 केएसएन 1,2 : शिव लिंग के पुर्न प्रतिष्ठा में पूजा करते पुरोहित तथा सजाया गया मंदिरसंवाददाता, खरसावां खरसावां ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शिव लिंग की पुर्न प्रतिष्ठा की गयी. पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव लिंग की पुर्न […]

विज्ञापन

– भंडारा का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया24 केएसएन 1,2 : शिव लिंग के पुर्न प्रतिष्ठा में पूजा करते पुरोहित तथा सजाया गया मंदिरसंवाददाता, खरसावां खरसावां ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को शिव लिंग की पुर्न प्रतिष्ठा की गयी. पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव लिंग की पुर्न प्रतिष्ठा की गयी. मौके पर दूध, दही समेत पंचामृत से शिव लिंग का अभिषेक किया गया. सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. इसके पश्चात दोपहर एक बजे से भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया. शिव लिंग के पुर्न प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. मालूम हो कि पिछले माह ब्लॉक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने शिव लिंग व गणेश की प्रतिमा को चोरी कर लिया था. अब नया शिव लिंग यहां पर स्थापित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola