खरसावां : समुद्री तूफान फैलिन से प्रभवित लोगों को मिला मुआवजा

संवाददाता, खरसावां समुद्री तूफान फैलिन से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया. लेकिन खरसावां अंचल कार्यालय से दी जा रही मुआवजा की राशि पीडि़त परिवार के लोगों को काफी कम लग रही है. पीडि़त परिवारों के अनुसार उनका जितना क्षति हुआ था, मुआवजे के रुप में उसकी दस फीसदी राशि भी […]
संवाददाता, खरसावां समुद्री तूफान फैलिन से प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया. लेकिन खरसावां अंचल कार्यालय से दी जा रही मुआवजा की राशि पीडि़त परिवार के लोगों को काफी कम लग रही है. पीडि़त परिवारों के अनुसार उनका जितना क्षति हुआ था, मुआवजे के रुप में उसकी दस फीसदी राशि भी नहीं मिल रही है. खरसावां में 12 अक्तूबर 2013 को रात करीब 9.30 बजे समुद्री तूफान फैलिन ने कई घरों को उजाड़ दिया था. सबसे अधिक नुकसान बुरुडीह पंचायत में हुआ था. समुद्री तूफान फैलिन से प्रभवित 95 लोगों ने मुआवजा के लिये खरसावां अंचल कार्यालय में आवेदन किया था. इन आवेदनों की जांच के पश्चात आगे की कार्रवाई के लिये भेजा गया था. आयुक्त कार्यालय, चाईबासा ने 32 आवेदन को स्वीकृति करते हुए हुए सरकार की ओर से दी जाने वाली राशि का उल्लेख किया है. पूर्ण क्षति के लिये 15 हजार, गंभीर रुप से क्षति के लिये 3200 रुपये तथा आंशिक रुप से क्षति के लिये 1900 रुपये की राशि स्वीकृत है. पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त दो आवदेन तथा गंभीर रुप से क्षतिग्रस्त चार आवेदन तथा आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त 28 आवदेन स्वीकृत किये गये है. पीडि़त परिवारों में अब मुआवजा का वितरण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




