बीडीओ ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण

संवाददाता, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड ने दलाईकेला पंचायत अंतर्गत चल रही मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. बीडीओ ने तारानंद के घर से मकरध्वज प्रधान के खेत तक पक्की नाली निर्माण, माधव प्रधान का जमीन समतलीकरण, मनोज कुमार प्रधान का तालाब जिर्णोंद्धार, मोतीलाल मांझी का सिंचाई कूप निर्माण, दालु घुटु से सात पेटी […]
संवाददाता, खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामड ने दलाईकेला पंचायत अंतर्गत चल रही मनरेगा योजनाओं का औचक निरीक्षण किया. बीडीओ ने तारानंद के घर से मकरध्वज प्रधान के खेत तक पक्की नाली निर्माण, माधव प्रधान का जमीन समतलीकरण, मनोज कुमार प्रधान का तालाब जिर्णोंद्धार, मोतीलाल मांझी का सिंचाई कूप निर्माण, दालु घुटु से सात पेटी तक मिट्टीमुरुम पथ निर्माण योजना का निरीक्षण किया. बीडीओ ने मनरेगा प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निपेन कुमार प्रधान भी मौजूद थे. बीडीओ ने बीपीओ निपेन कुमार प्रधान को भी समय-समय पर स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




