बीएसएनएल कर्मियों के हड़ताल से ठप रही दूरभाष सेवा

सरायकेला . बीएसएनएल कर्मियों के हड़ताल से सरायकेला- खरसावां में दूरभाष सेवा बुधवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप रही. अपने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल के कर्मचारी मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल पर थे. हड़ताल का असर दूरभाष सेवा पर दिखायी दिया. दिन भर न तो बीएसएनएल के […]
सरायकेला . बीएसएनएल कर्मियों के हड़ताल से सरायकेला- खरसावां में दूरभाष सेवा बुधवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप रही. अपने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल के कर्मचारी मंगलवार व बुधवार को दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल पर थे. हड़ताल का असर दूरभाष सेवा पर दिखायी दिया. दिन भर न तो बीएसएनएल के लैंडलाइन टेलीफोन की घंटियां बजी और न ही इंटरनेट चला. उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा. कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आयोजित हो रहे हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को भी कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ही बैठ कर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की और गेट पर ताला जड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




