प्रभु जगन्नाथ के रथ का निर्माण के लिये हुई पूजा अर्चना

सरायकेला/ खरसावां . मंगलवार को पवित्र अक्षय तृतीया के मौके पर खरसावां व सरायकेला के जगन्नाथ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में प्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के साथ रथ निर्माण हेतु पूजा की गयी. अक्षय तृतीया को ही ओडि़शा के पुरी समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में रथ का निर्माण कार्य शुरू करने की […]
सरायकेला/ खरसावां . मंगलवार को पवित्र अक्षय तृतीया के मौके पर खरसावां व सरायकेला के जगन्नाथ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिरों में प्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के साथ रथ निर्माण हेतु पूजा की गयी. अक्षय तृतीया को ही ओडि़शा के पुरी समेत विभिन्न जगन्नाथ मंदिरों में रथ का निर्माण कार्य शुरू करने की परंपरा है. सरायकेला के जगन्नाथ मंदिर में पंडितों ने पूजा-अर्चना की तथा हवन किया. इस मौके पर कुल्हाड़ी से लकड़ी के टोना को काट कर रथ निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गयी. इस मौके पर लोगों में प्रसाद का वितरण एवं हवन भी किया गया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे. अक्षय तृतीय के साथ ही प्रभु जगन्नाथ के वार्षिक रथ यात्रा की तैयारी शुरू हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




