जयकान. कलश स्थापना कर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

Updated at : 20 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जयकान. कलश स्थापना कर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

जयकान. कलश स्थापना कर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरूफोटो 20 जीएमएच 1गम्हरिया. गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर व जयकान गांव के ग्रामीणों के तत्वावधान में हरि मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय नौ कुंडीय अखंड गायत्री महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ. इसका शुभारंभ 251 महिला व कन्याओं द्वारा सात किमी दूर भीम खांदा नदी से पैदल कलश लाकर […]

विज्ञापन

जयकान. कलश स्थापना कर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरूफोटो 20 जीएमएच 1गम्हरिया. गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर व जयकान गांव के ग्रामीणों के तत्वावधान में हरि मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय नौ कुंडीय अखंड गायत्री महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ. इसका शुभारंभ 251 महिला व कन्याओं द्वारा सात किमी दूर भीम खांदा नदी से पैदल कलश लाकर किया गया. इसके साथ ही देव आवाहन, देवपूजन आदि का आयोजन किया गया. इसके साथही तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ भी किया गया. अनुष्ठान समापन 22 अप्रैल को पूर्णाहुति व धूलट के साथ होगा. इस मौके पर त्रिलोचन बाबा, डॉ शुभेन्दू महतो, मुखिया बबीता सरदार, उपमुखिया बेबी महतो, वार्ड सदस्य कविता महतो, षष्टीपद महतो, मधुसूदन महतो, मदन विसोई, देवीलाल महतो व दैतारी महतो समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola