अर्जुन मुंडा ने झालदा में किया रोड शो

Updated at : 20 Apr 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन मुंडा ने झालदा में किया रोड शो

20 केएसएन 7,8 : पुरुलिया के झालदा में रोड़ करते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावांसरायकेला खरसावां जिले से सटे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिये पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को रोड शो किया. श्री मुंडा ने झारखंड के सीमावर्ती पुरुलिया जिले के झालदा में […]

विज्ञापन

20 केएसएन 7,8 : पुरुलिया के झालदा में रोड़ करते पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावांसरायकेला खरसावां जिले से सटे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिये पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को रोड शो किया. श्री मुंडा ने झारखंड के सीमावर्ती पुरुलिया जिले के झालदा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिये रोड शो किया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों को श्री मुंडा ने बंाग्ला में संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश में बदलाव आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की एक अच्छी छवि बन रही है. विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार अच्छा काम कर रही है. श्री मुंडा ने झालदा के बिरसा मोड़ से नामोपाड़ा तक रोड शो किया. इस दौरान हजारों लोग सड़क पर उतरे. उनके साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ सुभाष सरकार, प्रदेश महामंत्री दिलीप घोष, जिलाध्यक्ष विकास बनर्जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बीपी सिंहदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. आगामी 25 अप्रैल को झालदा में नगर निकाय चुनाव होने है. यहां होने वाले 12 सीटों के चुनाव में भाजपा के 10 प्रत्याशी मैदान में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola