निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated at : 19 Apr 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
निकाली गयी प्रभात फेरी

कुचाई : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शनिवार को खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. जो बेहरासाई,कदमडीहा,चांदनी चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंची. प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यालय से बाहर के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने व विद्यालयों में दी जा […]

विज्ञापन
कुचाई : विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत शनिवार को खरसावां के आदर्श मध्य विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. जो बेहरासाई,कदमडीहा,चांदनी चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंची.
प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यालय से बाहर के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने व विद्यालयों में दी जा रही मध्याह्न् भोजन, साइकिल, स्कूली पोशाक व अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों का विद्यालय में ठहराव कराने की अपील की. प्रभात फेरी के दौरान छात्रों ने नारा लगाते हुए अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार दास,हारुन युसूफ, मंजूलता मिश्र, सूराय हांसदा,मनोज सिंह, गंगाराम तियू व मीना रजक समेत अन्य अभिभावक उपस्थित थे.
कुचाई के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी शनिवार को नामांकन अभियान को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के दौरान उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने अभिभावकों से विद्यालय के बाहर रह रहे बच्चों का नामांकन कराने की अपील की. इस दौरान विद्यालय के वार्डेन समेत अन्य उपस्थित थे.
छात्रों ने किया भ्रमण
चांडिल. मानव संसाधन विकास विभाग के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहतअनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गयी़ प्रभात फेरी के दौरान संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र में शिक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे तख्तियां लिये छात्रों ने भ्रमण किया़ शनिवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय चौका, मध्य विद्यालय चावलीबासा, प्राथमिक विद्यालय शाहेरबेड़ा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासाहातु, ईचागढ़ समेत अन्य विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola