राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को बीपीएल व एपीएल से जोड़ने की मांग

सरायकेला : झारखंड राज्य पिछड़ी जाति जन संघर्ष मोरचा के केंद्रीय महासचिव गोविन्द चंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपकर जनहित में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ बीपीएल व एपीएल से जोड़कर देने की मांग की है. ज्ञापन में उल्लेखित है कि खाद्य सुरक्षा योजना हेतु किये जा रहे सर्वे में बीपीएल व […]
सरायकेला : झारखंड राज्य पिछड़ी जाति जन संघर्ष मोरचा के केंद्रीय महासचिव गोविन्द चंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपकर जनहित में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ बीपीएल व एपीएल से जोड़कर देने की मांग की है. ज्ञापन में उल्लेखित है कि खाद्य सुरक्षा योजना हेतु किये जा रहे सर्वे में बीपीएल व एपीएल को वंचित कर केवल अंत्योदय व अन्य कार्ड वालों का ही सर्वे किया जा रहा है.
पांच एकड़ से कम भूमि वालों को बीपीएल व सेवानिवृत्त शिक्षकों व अन्य कर्मियों को एपीएल का लाभ देने समेत कई मांगों को पूरा करने हेतु ज्ञापन के माध्यम से श्री प्रधान ने खाद्य सुरक्षा में सभी कार्डधारियों को जोड़ने की मांग की है, ताकि खाद्य सुरक्षा योजना क ा लाभ सबको मिल सकें .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




