कुचाई में विद्यालय चलें चलायें अभियान शुरू

Updated at : 17 Apr 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
कुचाई में विद्यालय चलें चलायें अभियान शुरू

खरसावां : कुचाई के प्रखंड संसाधन केंद्र में राज्य व्यापी विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख माला सोय, बीडीओ साइमन मरांडी, सीओ प्रभात भूषण सिंह व बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर की. कुचाई प्रखंड में 2213 बच्चों का नामांकन करने का लक्ष्य मिला है, जिसमें 886 बालक […]

विज्ञापन
खरसावां : कुचाई के प्रखंड संसाधन केंद्र में राज्य व्यापी विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख माला सोय, बीडीओ साइमन मरांडी, सीओ प्रभात भूषण सिंह व बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर की. कुचाई प्रखंड में 2213 बच्चों का नामांकन करने का लक्ष्य मिला है, जिसमें 886 बालक व 1327 बालिका है.
17 से 30 अप्रैल तक स्कूल से बाहर रह रहे छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के अनामांकित बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया जायेगा. इस अभियान को 17 से 30 अप्रैल तक पूरा किया जायेगा.
नामांकन के पश्चात मई माह से प्रयास कार्यक्रम के तहत नामांकित बच्चों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी. यह कार्यक्रम पूरे शैक्षणिक सत्र में लागू रहेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख माला सोय ने कहा कि स्कूल में बच्चों का नामांकन कराने के साथ-साथ उनका ठहराव भी सुनिश्चित करना होगा. इसके लिये स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं से भी अभिभावकों को अवगत करना होगा. लोगों में शिक्षा को लेकर जागरूकता लाना होगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी.
बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना और उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराना बच्चों का मौलिक अधिकार है. विद्यालय से बाहर रह रहे इस आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में नामांकन करना, नियमित उपस्थिति व ठहराव सुनिश्चित कराना एक चुनौती है.
इसे सभी को मिल कर पूरा करना होगा. बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने कहा कि स्कूल से बाहर रह रहे इन बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के साथ-साथ उनका स्कूल में ठहराव भी सुनिश्चित किया जायेगा. इसके लिये जागरूकता रैली व प्रभात फेरी निकालने की बातें कही गयी. बैठक में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola