विकास योजनाओं में अनियमितता कि सी भी हाल में बदार्शत नहीं : उपायुक्त

Updated at : 16 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं में अनियमितता कि सी भी हाल में बदार्शत नहीं : उपायुक्त

फोटो16एसेकएल2-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, सरायकेला जिला समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि योजना स्थल में सूचना पट्ट नहीं लगाया जा रहा है. जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपायुक्त ने सभी विभाग के कार्यपालक पदाधिकारियों को अविलंब सूचना […]

विज्ञापन

फोटो16एसेकएल2-बैठक करते उपायुक्तप्रतिनिधि, सरायकेला जिला समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि योजना स्थल में सूचना पट्ट नहीं लगाया जा रहा है. जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपायुक्त ने सभी विभाग के कार्यपालक पदाधिकारियों को अविलंब सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने आइएपी के तहत जो कार्य पूर्ण अब तक नहीं हुआ है, उसे अविलंब पुरा करने अन्यथा उतने में ही बंद करने का निर्देश दिया. जिला योजना पदाधिकारी द्वारा जिन योजनाओं के लिए राशि विमुक्त किया गया है, उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा होने के पश्चात ही अगली राशि विमुक्त करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एनपीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर के लगातार अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण जारी की. बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के जेइ उदय बांजो जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं और बैठक में भी नहीं आते हैं, उनके खिलाफ विभाग से पत्राचार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त रेमंड केरकेट्टा, कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम प्रकाश के अलावा अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola