खरसावां में विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत

– स्कूल में बच्चों के नामांकन के साथ-साथ ठहराव भी सुनिश्चित करें : प्रधान15 केएसएन 1 : कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथि संवाददाता, खरसावां खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में राज्य व्यापी विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत बुधवार को हुई. कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ शंकराचार्य सामड़, सीओ मां देव प्रिया, प्रमुख अमर सिंह हांसदा व […]
– स्कूल में बच्चों के नामांकन के साथ-साथ ठहराव भी सुनिश्चित करें : प्रधान15 केएसएन 1 : कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथि संवाददाता, खरसावां खरसावां के प्रखंड संसाधन केंद्र में राज्य व्यापी विद्यालय चलें, चलायें अभियान की शुरुआत बुधवार को हुई. कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ शंकराचार्य सामड़, सीओ मां देव प्रिया, प्रमुख अमर सिंह हांसदा व बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान ने कहा कि एक सर्वे के अनुसार खरसावां प्रखंड में अब भी छह से 14 वर्ष के 2963 बच्चे स्कूल से बाहर है. उन्होंने कहा कि इन बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के साथ- साथ उनका स्कूल में ठहराव भी सुनिश्चित किया जायेगा. इस अभियान की सफलता में सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी. बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने कहा कि स्कूल में बच्चों का नामांकन कराने के साथ- साथ उनका ठहराव भी सुनिश्चित करना होगा. इसके लिये स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं से भी अभिभावकों को अवगत करना होगा. सीओ मां देव प्रिय ने कहा कि छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना और उनकी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराना बच्चों का मौलिक अधिकार है. मौके पर उपस्थित मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों से अपने- अपने क्षेत्र के बच्चों का नामांकन स्कूल में कराने को कहा गया. इसके लिये जागरूकता रैली व प्रभात फेरी निकालने की बातें कही गयी. बैठक में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. 17 से 30 अप्रैल तक छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन पास के स्कूल में तथा तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




