साढ़े सात करोड़ कि लागत से गोहीरा से जोटा के बीच बनेगा पुल

Updated at : 15 Apr 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
साढ़े सात करोड़ कि लागत से गोहीरा से जोटा के बीच बनेगा पुल

– पुल का निर्माण दो वर्ष में पुरा करने का दिया गया है लक्ष्य /रफोटो15एसेकेएल1- शिलान्यास करते चंपई सोरेन व दशरथ गागराई प्रतिनिधि, सरायकेलागम्हरिया प्रखंड से राजनगर प्रखंड को जोड़ने वाली गोहीरा जोटा के बीच खरकई नदी पर साढ़े सात करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को […]

विज्ञापन

– पुल का निर्माण दो वर्ष में पुरा करने का दिया गया है लक्ष्य /रफोटो15एसेकेएल1- शिलान्यास करते चंपई सोरेन व दशरथ गागराई प्रतिनिधि, सरायकेलागम्हरिया प्रखंड से राजनगर प्रखंड को जोड़ने वाली गोहीरा जोटा के बीच खरकई नदी पर साढ़े सात करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को पूर्व मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन व खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संयुक्त रूप से किया. पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जायेगा. पुल का निर्माण दो वर्ष में पुरा करने का लक्ष्य दिया गया है. इसकी लंबाई 243 मीटर होगी जबकि चौड़ाई साढ़े सात मीटर होगी. पुल के निर्माण में 12 पिलर का निर्माण किया जायेगा एवं इसकी ऊंचाई 15 मीटर होगी. कार्य सत्यम कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना पुल व सड़क होता है. जोटा से गोहीरा के बीच पुल निर्माण की मांग काफी पुरानी थी. ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मेरे मंत्रीत्वकाल में यहां पुल निर्माण की स्वीकृति दी गयी थी. जिसका आज शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से दोनों प्रखंड आपस में जुड़ जायेंगे. साथ ही जिला मुख्यालय की दुरी भी घट जायेगी. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पुल निर्माण की मांग को विगत चुनाव में गोहीरा के ग्रामीणों द्वारा रखा गया था, जो आज पुरा हो गया. मौके पर गोपाल महतो, अमुल्यो महतो के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola