आदित्यपुर वार्ड संख्या नौ में होगा उपचुनाव

सरायकेला. आदित्यपुर नगर पर्षद के खाली पड़े वार्ड संख्या नौ में उपचुनाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में वार्ड में चुनाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तीन बूथ का निर्माण किया जायेगा. मवि कृष्णापुर में ही तीनों बूथ होगा. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता विखंडन से लेकर […]
सरायकेला. आदित्यपुर नगर पर्षद के खाली पड़े वार्ड संख्या नौ में उपचुनाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में वार्ड में चुनाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा तीन बूथ का निर्माण किया जायेगा. मवि कृष्णापुर में ही तीनों बूथ होगा. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाता विखंडन से लेकर अन्य तैयारी कर ली गयी है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी प्रकार तैयारी पुरी कर ली गयी है. अधिसूचना जारी होते ही इस पर बाकी कार्य भी पुरा कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि आदित्यपुर वार्ड संख्या नौ के वार्ड पार्षद का चुनाव आयोग द्वारा रद्द कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




