खुलेगी बोकारो साइडिंग
Updated at : 14 Apr 2015 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

नोवामुंडी : पांच साल से बंद पड़े बोकारो रेलवे लोडिंग साइडिंग से बेरोजगार हुए महुदी के ग्रामीणों का दर्द जानने सांसद नोवामुंडी पहुंचे. तोड़ेतोपा के समीप उन्होंने बैठक की. जिसमें खास कर महिला मजदूरों का दर्द छलक कर सामने आया. महिला ने व्यथा सुनाते हुए कहा कि दो शाम चूल्हा नहीं जलता है. पानी पीकर […]
विज्ञापन
नोवामुंडी : पांच साल से बंद पड़े बोकारो रेलवे लोडिंग साइडिंग से बेरोजगार हुए महुदी के ग्रामीणों का दर्द जानने सांसद नोवामुंडी पहुंचे. तोड़ेतोपा के समीप उन्होंने बैठक की. जिसमें खास कर महिला मजदूरों का दर्द छलक कर सामने आया.
महिला ने व्यथा सुनाते हुए कहा कि दो शाम चूल्हा नहीं जलता है. पानी पीकर जैसे-तैसे गुजारा करती हूं. जंगल से कंदमूल खाकर भूख मिटा रही हूं.
रोजगार का कोई साधन नहीं है. साइडिंग चालू होने पर लोडिंग कार्य से दैनिक मजदूरी मिलेगी. मजदूर खून-पसीना बहा कर लोडिंग कार्य करते हैं. गलती की सजा मजदूरों को नहीं मिलनी चाहिए. रोजगार के लिए साइडिंग चालू करने की मांग रखी. इस पर सांसद ने सार्थक पहल का आश्वासन दिया.
रोजगार के लिए इलाके से लोग कर रहे पलायन
सांसद गिलुवा ने कहा रोजगार का सृजन नहीं होने से सिंहभूम में एक ओर जहां दो वक्त की रोटी के लिए लोग त्रहिमाम कर रहे हैं वहीं रोजगार के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्य में पलायन हो रहा है. ऐसी विषम परिस्थिति में ग्रामीणों का भरण-पोषण के लिए बंद बोकारो रेलवे लोडिंग साइडिंग चालू करना जनहित में जरूरी है.
सूबे के सीएम के निर्देश पर उपायुक्त ने डीएमओ व सीओ को स्थल जांच करने को कहा है. ताकि जब्त लौह-अयस्क को एकत्रित कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा सके. इस तरह बंद पड़े लोडिंग साइडिंग खुलने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा. इसके लिए उपायुक्त ने भी सकारात्मक पहल की है.
स्थल जांच के लिए चाईबासा डीएमओ 15 अप्रैल को नोवामुंडी पहुंचेंगे. मौके पर विशु गौड़, खगेश्वर प्रधान, सुखदेव नायक, संदेश शर्मा, बनमाली गौड़, छोटू गौड़, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




