एक-एक लाख नकद देकर सम्मानित किये जायेंगे सरायकेला छऊ के छह पद्मश्री

Updated at : 12 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक-एक लाख नकद देकर सम्मानित किये जायेंगे सरायकेला छऊ के छह पद्मश्री

सरायकेला. सरायकेला शैली छऊ कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कर चुके छह कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. 13 अप्रैल को छऊ महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा उन्हें एक- एक लाख का चेक व शाल देकर सम्मानित किया जायेगा. सरायकेला […]

विज्ञापन

सरायकेला. सरायकेला शैली छऊ कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त कर चुके छह कलाकारों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. 13 अप्रैल को छऊ महोत्सव के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा उन्हें एक- एक लाख का चेक व शाल देकर सम्मानित किया जायेगा. सरायकेला शैली छऊ नृत्य में छऊ पद्मश्री अवार्डी हैं. जिसमें तीन पद्मश्री प्राप्त कलाकारों का निधन हो चुका है. जिसमें गुरु शुधेंद्र नाथ सिंहदेव उर्फ शानलाल सिंहदेव, गुरु केदारनाथ साहु व गुरु मकरध्वज दारोघा शामिल हैं. इन तीन कलाकारों को मरणोपरांत सम्मान देते हुए इनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया जायेगा. इनके अलावा पद्मश्री मंगलाचरण महांती, श्यामाचरण पति व गुरु पं गोपाल दुबे को सीएम द्वारा सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में छऊ पुरोधा रहे पांच कलाकारों को मरणोपरांत सम्मान दिया जायेगा. साथ ही इनके परिजनों को 35000 रुपये करके आर्थिक सहयोग दिया जायेगा. जिन पांच कलाकारों को मरणोपरांत सम्मान दिया जायेगा, उनमें नाट्य शेखर वनबिहारी पट्टनायक, प्रख्यात मुखौटा निर्माणकर्ता प्रसन्न कुमार महापात्र,गुरु विक्रम कुंभकार, गुरु कालुचरण ब्रम्हा व गुरु मधुसूदन आचार्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola