राजमहल में कलाकारों ने बिखेरी बहुरंगी छटा

खरसावां/सरायकेला : श्रीकलापीठ के तत्वावधान में राजमहल में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के पहले दिन (शनिवार की रात) को ग्रामीण क्षेत्र के नृत्य दलों के साथ- साथ श्री केदार आर्ट सेंटर व श्रीकलापीठ के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से जीवन के हर उतार-चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया. श्रीकलापीठ के […]
खरसावां/सरायकेला : श्रीकलापीठ के तत्वावधान में राजमहल में चैत्र पर्व छऊ महोत्सव के पहले दिन (शनिवार की रात) को ग्रामीण क्षेत्र के नृत्य दलों के साथ- साथ श्री केदार आर्ट सेंटर व श्रीकलापीठ के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से जीवन के हर उतार-चढ़ाव के साथ- साथ छऊ के विविध रंग को रेखांकित किया.
श्रीकलापीठ के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं को देख दर्शक अभिभूत हुए. ढोलक, नगाड़ा व शहनाई के धुन पर कलाकार लय से लय मिला कर भंगिमाओं के सहारे नृत्य के भाव को प्रकट किये. सरायकेला के साथ- साथ मानभूम शैली की छऊ भी प्रदर्शित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत गणोश नृत्य के साथ हुई. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. दर्शक रात भर छऊ की झंकार में डूबे रहे.
श्री शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र भुरकुली के कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल लीला पर आधारित धुली खेल व नीमा पंडा, सरायकेला छऊ नृत्य कला केंद्र रंगपुर के कलाकारों ने रामायण के सीता हरण व महाभारत के वीर अभिमन्यु, वीणापाणी क्लब चोके के कलाकारों ने किचक वध व अष्टबोटी नृत्य पेश किया. मानभूम छऊ नृत्य अकादमी, डुमरी (कांड्रा) के कलाकारों ने अन्याय पर न्याय की जीत के तौर पर महिषासुर वध नृत्य पेश किया. रविवार व सोमवार की रात को भी छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




