सरायकेला-खरसांवा से नक्सल समस्या का करेंगे सफाया : कमांडेंट आरके सिंह

Updated at : 10 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला-खरसांवा से नक्सल समस्या का करेंगे सफाया : कमांडेंट आरके सिंह

गम्हरिया : सरायकेला-खरसांवा जिला में नक्सल समस्या बड़ी समस्या है. जिले के एसपी, विभिन्न थाना प्रभारियों व पुलिस जवान के सहयोग से शीघ्र ही जिले से नक्सल समस्या का सफाया कर दिया जायेगा. शुक्रवार को दुगनी स्थित सीआरपीएफ 196वीं बटालियान के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. इस मौके पर […]

विज्ञापन

गम्हरिया : सरायकेला-खरसांवा जिला में नक्सल समस्या बड़ी समस्या है. जिले के एसपी, विभिन्न थाना प्रभारियों व पुलिस जवान के सहयोग से शीघ्र ही जिले से नक्सल समस्या का सफाया कर दिया जायेगा. शुक्रवार को दुगनी स्थित सीआरपीएफ 196वीं बटालियान के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी.

इस मौके पर डिप्यूटी कमांडेंट प्रकाश बदोडि़या व सतीश दुबे शामिल थे. नक्सलियों को मार गिराने को लेकर आइजी ने किया सम्मानित श्री सिंह ने बताया कि गुरूवार को रांची में शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सीआरपीएफ आइजी आरके मिश्रा ने कमांडेंट आरके सिंह को सम्मानित किया गया.

श्री सिंह ने बताया कि जब वे गिरीडीह में थे. तब उनके द्वारा मुठभेड़ में कई नक्सलियों को मार गिराया गया था. इसको देखते हुए विभाग द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को डिप्यूटी कमांडेंट सम्मानित सरायकेला-खरसांवा जिला में शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव कराने को लेकर विभाग द्वारा 196वीं बटालियन के डिप्यूटी कमांडेंट सतीश दुबे को भी सम्मानित किया गया. श्री दुबे को दुगनी स्थित कैंप में कमांडेंट आरके सिंह ने सम्मानित किया.

कमांडेंट श्री सिंह ने बताया कि विस चुनाव के दौरान श्री दुबे को सरायकेला-खरसांवा का नोडल अफसर प्रतिनियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में जिले भर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. सम्मान पाने के बाद श्री दुबे ने बताया कि आगे भी वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को निभाने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola