छऊ का प्रचार दिल्ली तक

Updated at : 10 Apr 2015 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
छऊ का प्रचार दिल्ली तक

मुख्य समारोह 11 से, सीएम भी पहुंचेंगे सरायकेला में छऊ महोत्सव का मुख्य समारोह 11 अप्रैल से शुरू होगा. कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री तक शिरकत करेंगे. इसके लिए प्रचार-प्रसार नयी दिल्ली तक किया जा रहा है. गुरुवार को नयी दिल्ली में छऊ उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन द्वारा जगह-जगह प्रचार किया […]

विज्ञापन
मुख्य समारोह 11 से, सीएम भी पहुंचेंगे
सरायकेला में छऊ महोत्सव का मुख्य समारोह 11 अप्रैल से शुरू होगा. कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री तक शिरकत करेंगे. इसके लिए प्रचार-प्रसार नयी दिल्ली तक किया जा रहा है. गुरुवार को नयी दिल्ली में छऊ उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रचार वाहन द्वारा जगह-जगह प्रचार किया गया.
सरायकेला. कलानगरी सरायकेला पूरी तरह राज्यस्तरीय छऊ महोत्सव के रंग में सरोबार हो चुका है. छऊ महोत्सव सह आयोजन समिति के अध्यक्ष उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि 10 अप्रैल को महोत्सव में कला संस्कृति व खेल मंत्री अमर बाउरी पहुचेंगे. 11अप्रैल को खूंटी के सांसद काड़िया मुंडा शिरकत करेंगे.
जबकि 12 अप्रैल को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पहुंचेगे. छऊ महोत्सव के अंतिम दिन 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे. सृजन वेलफेयर सोसाइटी के निदेशक संदीप कुमार मुरारका ने कहा कि विश्व स्तर पर अपनी अमिट छाप रखने वाली छऊ को संरक्षण नहीं अपितु प्रमोशन की आवश्यकता है, ताकि इस कला का और विकास हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola