अतिक्रमण के मामले पर सरकार का दोहरा चरित्र क्यों: अरविंद सिंंह

फोटो9 एस९कएल 3- अरविंद सिंहसरायकेला. आदित्यपुर के जेएमटी बस्ती में अतिक्रमण हटाने के मामले पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने राज्य सरकार पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 86 बस्ती पर मालिकाना हक देने के लिए घोषणा कर रही है. जबकि इस बस्ती में विगत कई […]
फोटो9 एस९कएल 3- अरविंद सिंहसरायकेला. आदित्यपुर के जेएमटी बस्ती में अतिक्रमण हटाने के मामले पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने राज्य सरकार पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 86 बस्ती पर मालिकाना हक देने के लिए घोषणा कर रही है. जबकि इस बस्ती में विगत कई वर्षों से रह रहे लोगों को वन विभाग द्वारा उजाड़ने का काम किया जा रहा है. जब 86 बस्ती वालों को मालिकाना हक दे सकती है तो आदित्यपुर में बसे लोगों को वन विभाग द्वारा पट्टा क्यों नहीं दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर में विद्युत नगर, सालडीह बस्ती, वर्गीडीह, चंपई नगर, बास्को नगर सहित कई नगर वन भूमि पर बसे हुए है परंतु सिर्फ जेएमटी बस्ती से अतिक्रमण क्यों हटाया जा रहा है. उन्होंने वन विभाग से इन बस्तीयों को पट्टा देने कि मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




