पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की पुण्य तिथि आज

Updated at : 09 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की पुण्य तिथि आज

– आज ही के दिन चक्रधरपुर में हुई सोय की हत्या- खरसावां से दो बार विधायक व सिंहभूम से एक बार सांसद थे स्व सोय- पैतृक गांव पिंडकी में श्रद्धाजंलि देने पहुंचेंगे कोल्हान के लोग9केएसएन 1 : विजय सिंह सोय ( फाईल फोटो)9केएसएन 2 : खरसावां के पिंडकी स्थित विजय सिंह सोय की स्मृति पीठसंवाददाताखरसावां. […]

विज्ञापन

– आज ही के दिन चक्रधरपुर में हुई सोय की हत्या- खरसावां से दो बार विधायक व सिंहभूम से एक बार सांसद थे स्व सोय- पैतृक गांव पिंडकी में श्रद्धाजंलि देने पहुंचेंगे कोल्हान के लोग9केएसएन 1 : विजय सिंह सोय ( फाईल फोटो)9केएसएन 2 : खरसावां के पिंडकी स्थित विजय सिंह सोय की स्मृति पीठसंवाददाताखरसावां. पूर्व सांसद विजय सिंह सोय की 15 वीं पुण्य तिथि सह शहादत शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पिंडकी में मनाया जायेगा. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये सिंहभूम के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेसी पहुंचेंगे. 13 वर्ष पूर्व 10 अप्रैल 2000 को विजय सिंह सोय की हत्या चक्रधरपुर के बाटा रोड़ स्थित एक दुकान में कर दी गयी थी. स्व सोय को सिंहभूम के राजनीति का एक धुरी माना जाता था. स्व सोय पहली बार 1985 में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जेल में रह कर खरसावां के विधायक बने थे. इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गये. फिर कुछ दिनों के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाये गये. 1990 के विस चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार खरसावां से विधायक चुने गये. इसके पश्चात 1998 के लोस चुनाव में सोय सिंहभूम लोस सीट से सांसद भी चुने गये थे. स्व सोय करीब एक दशक तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे. 10 अप्रैल 2000 को चक्रधरपुर में सोय की हत्या कर दी गयी. शुक्रवार को उनकी 15वीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक गांव में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola