कस्तूरबा विद्यालय में होगा 50 छात्राओं का नामांकन

/र9 केएसएन 10 : खरसावां का नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी विद्यालयसंवाददाता, खरसावां खरसावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इस वर्ष 50 छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. गुरुवार को प्रखंड शिक्षा समिति की संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि कक्षा छह में 31 छात्राओं का नामांकन किया जायेगा, […]
/र9 केएसएन 10 : खरसावां का नवनिर्मित कस्तूरबा गांधी विद्यालयसंवाददाता, खरसावां खरसावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में इस वर्ष 50 छात्राओं का नामांकन किया जायेगा. गुरुवार को प्रखंड शिक्षा समिति की संपन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में तय हुआ कि कक्षा छह में 31 छात्राओं का नामांकन किया जायेगा, जिसमें 12 एसटी, दो एससी, 14 ओबीसी, एक अल्पसंख्यक व दो अन्य छात्रा होंगे. बताया गया कि इसके लिए 271 छात्राओं ने आवेदन किया है. कक्षा नौ में 19 छात्राओं का नामांकन किया जायेगा, जिसमें सात एसटी, नौ ओबीसी तथा एक-एक एससी, अल्पसंख्यक व अन्य छात्रा होंगे. कक्षा नौ के लिये 82 छात्राओं ने आवेदन किया है. मौके पर आवेदनों की स्क्रूटनी भी की गयी. बैठक में मुख्य रुप से विधायक दशरथ गागराई, बीडीओ शंकराचार्य सामड़, सीओ मां देव प्रिया, बीइइओ वैद्यनाथ प्रधान, वार्डेन अनिता सुंडी व शिक्षिका जगदंबा उरांव उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




