आंधी तूफान में कई पेड़ गिरे, आवागमन प्रभावित

/र9 केएसएन 6, 7 : आंधी के बाद टूटे पेड़ से आवागमन बाधित बड़ाबांबो . बड़ाबांबो व आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान से बुधवार की रात कई पेड़ गिर गये. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोचा गांव के पुरन प्रधान के घर पर आम का पेड़ गिर […]
/र9 केएसएन 6, 7 : आंधी के बाद टूटे पेड़ से आवागमन बाधित बड़ाबांबो . बड़ाबांबो व आस पास के क्षेत्रों में आंधी तूफान से बुधवार की रात कई पेड़ गिर गये. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोचा गांव के पुरन प्रधान के घर पर आम का पेड़ गिर जाने से घर के छप्पर पर लगे एलवेस्टर टूट गये है. बड़ाबांबो चौक से बड़ाबांबो स्टेशन तक जाने वाली सड़क के सामने बबूल का एक पेड़ गिर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है. अब तक उक्त पेड़ को रास्ते से नहीं हटाया गया है. लोगों को इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. बारिश के बाद उक्त सड़क पर जगह-जगह जल जमाव भी हो गया है. नालियां भी गंदगी से बजबजा रही है. गांव में भी एक आम का पेड़ घर पर गिर जाने से घर की एक दीवार गिर गयी. बारिश व आंधी तूफान से रवि फसल को भी काफी नुकसान हुआ है. कृष्णापुर गांव में भी कई झोपड़ी उड़ गये. सरगीडीह व बड़ाबांबो में बिजली के पोल गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




