बड़ाबांबो बाजार में दो दिनों से छाया है अंधेरा

9 केएसएन 4, 5 : बड़ाबांबो बाजार चौक में आंधी से गिरे बिजली के खंभे, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी हैसंवाददाताखरसावां/बड़ाबांबो बड़ाबांबो बाजार में दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है. दो दिन पूर्व आंधी में बिजली के कई तार टूट कर गिर गये थे. उनका मरम्मत चल ही रहा था […]
9 केएसएन 4, 5 : बड़ाबांबो बाजार चौक में आंधी से गिरे बिजली के खंभे, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी हैसंवाददाताखरसावां/बड़ाबांबो बड़ाबांबो बाजार में दो दिनों से अंधेरा छाया हुआ है. दो दिन पूर्व आंधी में बिजली के कई तार टूट कर गिर गये थे. उनका मरम्मत चल ही रहा था कि बुधवार की रात आंधी तूफान से बड़ाबांबो बाजार चौक में कई बिजली के खंभे फिर गिर कर टूट गये है. बड़ाबांबो में करीब 48 घंटे से अंधेरा छाया हुआ था. इससे लोगों में विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है. आस पास के गांवों में दो दिनों के बाद गुरुवार को बिजली की आपूर्ति शुरू हुई. मंगलवार की शाम हुई बारिश के बाद से ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गयी थी. क्षेत्र के लोगों को मंगलवार की रात अंधेरे में गुजारना पड़ा. बुधवार को बिजली मिस्त्री बिजली आपूर्ति शुरू कराने के लिये फॉल्ट को दुरुस्त कर ही रहे थे कि पुन: तेज आंधी चली और करीब दस जगहों पर बिजली के तार गिर कर टूट गये. बुधवार की रात भी लोगों को अंधेरा में ही गुजारना पड़ा. गुरुवार दोपहर को काफी मशक्कत करने के बाद जा कर कुछ गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू हुई. बिजली विभाग के पास फिलहाल लाइन में फॉल्ट समेत अन्य कार्य के लिये एक ही लाइन मैन है. विभाग की ओर से प्राइवेट मिस्त्री को दैनिक मजदूरी पर रख कर फॉल्ट को दूर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




