सुभाष दास के स्वर लहरीयों पर झूमा सरायकेला

फोटो8एसेकेल10- नाटक का मंचन करते कलाकारसरायकेला. स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वदेशी मेला के तहत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशा के सुप्रसिद्ध गायक सुभाष दास के स्वर लहरीयों से सरायकेला झूम उठा. उन्होंने अपने गीत की शुरुआत जगन्नाथ भजन के साथ की. उन्होंने जगन्नाथ भजन चर्तुभुजो जगन्नाथो…. के साथ शुरुआत की. इसके पश्चात उन्होंने […]
फोटो8एसेकेल10- नाटक का मंचन करते कलाकारसरायकेला. स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में स्वदेशी मेला के तहत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओडिशा के सुप्रसिद्ध गायक सुभाष दास के स्वर लहरीयों से सरायकेला झूम उठा. उन्होंने अपने गीत की शुरुआत जगन्नाथ भजन के साथ की. उन्होंने जगन्नाथ भजन चर्तुभुजो जगन्नाथो…. के साथ शुरुआत की. इसके पश्चात उन्होंने ओडिशा सुना चोडेई रूपा चोडेई,दुई के दुई, हिंदी गीत रोजा जाने मन के अलावा अन्य गीत प्रस्तुत किये. रामानंद सागर प्रस्तुत रामायण में गीत प्रस्तुत कर चूके श्री दास ने पूर्ण यहां के कर सब काम राजा चले निज धाम व चुपके-चुपके गीत से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में संताली नाटक का मंचन किया गया. जिसमें कलाकारों ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




