सरायकेला विस से एक हजार कार्यकर्ता जायेंगे रांची

Updated at : 08 Apr 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला विस से एक हजार कार्यकर्ता जायेंगे रांची

सरायकेला. आगामी 11 अप्रैल को रांची में आहूत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरायकेला विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता रांची जायेंगे. जिसक ी तैयारी को लेकर स्थानीय परिसदन में प्रदेश मंत्री शैलेंद्रर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि […]

विज्ञापन

सरायकेला. आगामी 11 अप्रैल को रांची में आहूत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरायकेला विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता रांची जायेंगे. जिसक ी तैयारी को लेकर स्थानीय परिसदन में प्रदेश मंत्री शैलेंद्रर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा के सभी युवा मोरचा,मंडल व जिला कार्यसमिति के चयनित सक्रिय कार्यकर्ता ही रांची जायेंगे. इस सम्मेलन से सामान्य कार्यकर्ताओं को दूर रखा जायेगा. बैठक में कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने के लिए बस की व्यवस्था व रूट चार्ट बनाया गया.जानकारी हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा की सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए 11 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान आ रहे है. बैठक में मुख्य रुप से गणेश महाली,हरेकृष्णा प्रधान,राजा सिंहदेव,ललन कुमार,मुरली प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola