बड़ाबांबो क्षेत्र में रात भर छाया अंधेरा

बड़ाबांबो . मंगलवार की शाम हुई बारिश व आंधी तूफान के बाद बड़ाबांबो, जोरडीहा, तेलायडीह तथा आस- पास के क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहा. आंधी के कारण जगह-जगह मैन लाइन पर फॉल्ट आ गयी. बिजली विभाग के पास मात्र एक लाइन मैन होने के कारण फॉल्ट को दुरुस्त करने में काफी परेशानियों का […]
बड़ाबांबो . मंगलवार की शाम हुई बारिश व आंधी तूफान के बाद बड़ाबांबो, जोरडीहा, तेलायडीह तथा आस- पास के क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहा. आंधी के कारण जगह-जगह मैन लाइन पर फॉल्ट आ गयी. बिजली विभाग के पास मात्र एक लाइन मैन होने के कारण फॉल्ट को दुरुस्त करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फॉल्ट को दुरुस्त करने में प्राइवेट बिजली मिस्त्रियों का भी सहयोग लेना पड़ा. बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद जाकर बिजली की आपूर्ति सुचारु रुप से हो सकी. दोपहर चार बजे के बाद पुन: एक बार बिजली की कटौती कर दी गयी. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




