सरायकेला खरसावां में बदला मौसम का मिजाज

Updated at : 07 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला खरसावां में बदला मौसम का मिजाज

संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला में सोमवार को देर शाम बारिश होने के बाद सूरज की गरमी का असर कुछ कम हुआ है. मंगलवार को भी 45 मिनट तक बारिश हुई. एमएफयू, दारीसाही द्वारा दी गयी मौसम के पूर्वानुमान सूचना के अनुसार अपने पांच दिनों तक आसमान में आंशिक बादल रहेंगे तथा कहीं कहीं गरज […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां सरायकेला खरसावां जिला में सोमवार को देर शाम बारिश होने के बाद सूरज की गरमी का असर कुछ कम हुआ है. मंगलवार को भी 45 मिनट तक बारिश हुई. एमएफयू, दारीसाही द्वारा दी गयी मौसम के पूर्वानुमान सूचना के अनुसार अपने पांच दिनों तक आसमान में आंशिक बादल रहेंगे तथा कहीं कहीं गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.सापेक्ष आद्रता 20 से 85 फीसदी के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. बिजली की कटौती जारी खरसावां . खरसावां में बिजली की कटौती जारी है. सोमवार को शाम चार बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक खरसावां में बिजली गुल रही. मंगलवार को भी यहीं स्थिति बनी रही. मंगलवार को सुबह आठ से नौ, दस से ग्यारह तथा दोपहर 12 बजे से देर शाम तक बिजली गुल रही. बिजली की कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola