आजसू की बैठक में पंचायत प्रभारी का मनोनयन

Updated at : 03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
आजसू की बैठक में पंचायत प्रभारी का मनोनयन

फोटो3एसेकेल3- बैठक करते आजसू कार्यकर्तासरायकेला. स्थानीय रामबाबा आश्रम में सुजीत महतो की अध्यक्षता में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न हुई. जिसमें मुख्य रुप से आजसू के संजय जारिका व खरसावां विधानसभा प्रभारी रामरतन महतो उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए संजय जारिका ने कहा कि पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ से […]

विज्ञापन

फोटो3एसेकेल3- बैठक करते आजसू कार्यकर्तासरायकेला. स्थानीय रामबाबा आश्रम में सुजीत महतो की अध्यक्षता में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न हुई. जिसमें मुख्य रुप से आजसू के संजय जारिका व खरसावां विधानसभा प्रभारी रामरतन महतो उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए संजय जारिका ने कहा कि पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ से लेकर जिला तक प्रभारियों का चुनाव किया जा रहा है.श्री जारिका ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के नीति व सिद्धांतों को बताये. इस अवसर पर सर्वसम्मति से लखीन्द्र कालिंदी व सलमान सोरेन को गम्हरिया प्रखंड के मुडि़या पंचायत तथा मानुराम सोरेन व सुखदेव कुम्भकार को बीरबांस पंचायत का प्रभारी बनाया गया.इस मौके पर शिवकुमार साह,वीरेन तांती,मछु तांती,सीता जारिका,दीपक महतो,रासविहारी महतो व रेशमी जारिका समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola