चहु ओर गूंजा बंदे उत्कल जननी...

Updated at : 01 Apr 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
चहु ओर गूंजा बंदे उत्कल जननी...

– खरसावां में 79 वां उत्कल दिवस कार्यक्रम आयोजित1 केएसएन 2,3 : पं गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ओडि़या समुदाय के लोग तथा सामूहिक रुप से बंदे उत्कल जननी गीत गाते समाज के लोगसंवाददाता, खरसावां 79 वां उत्कल दिवस के मौके पर बुधवार को खरसावां में बंदे उत्कल जननी… की गूंज सुनाई पड़ी. […]

विज्ञापन

– खरसावां में 79 वां उत्कल दिवस कार्यक्रम आयोजित1 केएसएन 2,3 : पं गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ओडि़या समुदाय के लोग तथा सामूहिक रुप से बंदे उत्कल जननी गीत गाते समाज के लोगसंवाददाता, खरसावां 79 वां उत्कल दिवस के मौके पर बुधवार को खरसावां में बंदे उत्कल जननी… की गूंज सुनाई पड़ी. विभिन्न ओडि़या स्कूलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इस गीत को गा कर प्राचीन उत्कल के गौरवमयी गाथा को याद किया. मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए ओडि़या स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया. कई स्कूलों में भी उत्कल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर खरसावां के गोपबंधु चौक में उत्कलमणी पं गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा ओडि़या जाति के लिए किये गये कार्य को याद किया गया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रुप से सुमंत चंद्र मोहंती, सुशील षाडंगी, सुशांत षाडंगी, सुजीत हाजरा, अमित पट्टनायक, भरत चंद्र मिश्रा, झूमी मिश्रा, सत्यवती आचार्या, जयजीत षाडंगी मुख्य रुप से शामिल थे. मौके पर ओडि़या शिक्षक गणेश मंडल का चयन सरकारी शिक्षक के रुप में होने पर उनका स्वागत किया गया. सुमंत मोहंती ने इसी वर्ष ओडि़या समाचार पत्र समाज की ओर से खरसावां में उत्कल गौरव मधुसूदन दास की प्रतिमा स्थापित करने की बातें कही. सुशील षाडंगी ने ओडि़शा राज्य के निर्माण पर प्रकाश डाला. गोपबंधु दास की प्रतिमा पर उत्कल सम्मेलनी, आदर्श सेवा संघ, ओडि़या शिक्षक संघ व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी माल्यार्पण किया. उत्कल दिवस के मौके पर ओडि़या घरों में त्योहार का माहौल देखा गया. मौके पर ओडि़या भाषा, संस्कृति, साहित्य व कला के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola