विकलांगों के पेंशन भुगतान की उठी मांग
Updated at : 01 Apr 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

नीमडीह : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत हाइतिरुल गांव में ग्राम प्रधान धीरेंद्र नाथ मांझी की अध्यक्षता में जागरूक हो ग्रामीण के बैनर तले ग्राम सभा आयोजित की गयी. जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासभा के सरायकेला-खरसवां जिला महासचिव बासुदेव महतो ने कहा कि जन जागरण के बिना किसी भी समस्या का ठोस समाधान […]
विज्ञापन
नीमडीह : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत हाइतिरुल गांव में ग्राम प्रधान धीरेंद्र नाथ मांझी की अध्यक्षता में जागरूक हो ग्रामीण के बैनर तले ग्राम सभा आयोजित की गयी. जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासभा के सरायकेला-खरसवां जिला महासचिव बासुदेव महतो ने कहा कि जन जागरण के बिना किसी भी समस्या का ठोस समाधान नहीं हो सकता है.
उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होकर अपना काम स्वंय करना होगा. ग्रामसभा में श्री महतो ने जानकारी दिया कि चार साल पूर्व कुकड़ू प्रखंड के लगभग 200 विकलांगों की लंबित पेंशन भुगतान के लिए जिला के उपायुक्त को आवेदन दिया गया था. उपायुक्त कार्यालय के पत्रंक के आधार पर पेंशन भुगतान का आदेश भी निर्गत हुआ. लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक पेंशन भुगतान नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि अविलंब पेंशन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर महसभा के कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष सुसेन कुमार महतो, ब्रजदुलाल महतो, उप मुखिया महेश्वर महतो, जनक कर्मकार, शंभु महतो, प्रताप महतो, मनसुक मांझी, वार्ड सदस्य पांडू मांझी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




