पांच दिवसीय चंडी यज्ञ 26 अप्रैल से

सरायकेला. सरायकेला स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर में वृहद चंडी यज्ञ 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जायेगी. श्मशान काली भक्त मंडली व जनता के सहयोग से आयोजित होने वाले इस यज्ञ कार्यक्रम में 26 अप्रैल को सुबह छह बजे से जगन्नाथ मंदिर के समीप स्थित खरकाई नदी तट से 108 कन्याओं द्वारा […]
सरायकेला. सरायकेला स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर में वृहद चंडी यज्ञ 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जायेगी. श्मशान काली भक्त मंडली व जनता के सहयोग से आयोजित होने वाले इस यज्ञ कार्यक्रम में 26 अप्रैल को सुबह छह बजे से जगन्नाथ मंदिर के समीप स्थित खरकाई नदी तट से 108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी. नगर परिक्रमा के पश्चात सुबह 10 बजे यज्ञ मंडप स्थापित स्थल तक जायेगी. इसके पश्चात पंचकुंडीय हवन कार्यक्रम आरंभ होगा, जो अगले पांच दिनों तक चलेगी. चंडी यज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञ मंडप में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. चंडी यज्ञ के समापन के बाद 30 अप्रैल से दो मई तक जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक भागवत यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इस चंडी व भागवत यज्ञ के सफल संचालन के लिए आयोजक श्मशान काली भक्त मंडली की ओर से स्थानीय भक्तों व जनता से सहयोग की अपील की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




