राजनगर : 6.5 लाख बिजली बिल की हुई वसूली

Updated at : 28 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
राजनगर : 6.5 लाख बिजली बिल की हुई वसूली

संवाददाता, खरसावां बिजली विभाग के खरसावां सब डिवीजन के अधीन आने वाले राजनगर में बिजली विभाग की ओर से एक दिवसीय विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. इस अभियान में 6.5 लाख रुपये बकाये बिजली बिल की वसूली की गयी. विभाग के सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि जो उपभोक्ता कैंप में बिजली बिल […]

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां बिजली विभाग के खरसावां सब डिवीजन के अधीन आने वाले राजनगर में बिजली विभाग की ओर से एक दिवसीय विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया गया. इस अभियान में 6.5 लाख रुपये बकाये बिजली बिल की वसूली की गयी. विभाग के सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि जो उपभोक्ता कैंप में बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके है, वे सरायकेला स्थित विभाग के कार्यालय में भी राशि का भुगतान कर सकते है. मार्च माह में राजनगर, खरसावां व कुचाई क्षेत्र में अब तक 160 बकायेदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया है. कनेक्शन काटने के बाद भी अगर कोई बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसे बिजली चोरी मानते हुए उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से भी बेहतर सेवा के लिए विभाग को सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola