चौका-कांड्रा सड़क पर दुर्घटना में एक की मौत
Updated at : 26 Mar 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चौका- कांड्रा सड़क पर नुतनडीह के समीप बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी़ मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के दुलमी निवासी गंभीर महतो के रुप में की गयी है़ जानकारी के अनुसार मृतक नुतनडीह स्थित जेएमटी कंपनी में काम करता था़. […]
विज्ञापन
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चौका- कांड्रा सड़क पर नुतनडीह के समीप बुधवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी़ मृतक की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के दुलमी निवासी गंभीर महतो के रुप में की गयी है़ जानकारी के अनुसार मृतक नुतनडीह स्थित जेएमटी कंपनी में काम करता था़.
अपने घर से कंपनी जाने के दौरान उसकी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 डब्ल्यू 5314 की टक्कर खड़ी ट्रक से हो गयी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर महतो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी़ जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही चौका पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और मृतक और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




