आग लगने से 20 हेक्टेयर में लगे पौधे जल कर राख

सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के बालीपोशी, कालियाडुंगरी व घाघी वनरोपण क्षेत्र में आग लगने से लाखों रुपये के पेड़ जल कर राख हो गये. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन रोपण प्रक्षेत्र मानगो से घाघी, कालियाडुंगी व बालीपोशी में वृक्षारोपण दो वर्ष पूर्व किया गया था. बुधवार की शाम को अचानक वहां आग […]
सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड के बालीपोशी, कालियाडुंगरी व घाघी वनरोपण क्षेत्र में आग लगने से लाखों रुपये के पेड़ जल कर राख हो गये. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन रोपण प्रक्षेत्र मानगो से घाघी, कालियाडुंगी व बालीपोशी में वृक्षारोपण दो वर्ष पूर्व किया गया था.
बुधवार की शाम को अचानक वहां आग लग गयी. आग लगने से सुखे घास धू-धू कर जलने लगे और वहां लगाये गये पेड़ पौधे भी जल गये. घटना की सूचना पर सरायकेला रेंजर सुरेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और इसकी सूचना अगिAशमन विभाग को दी. आग लगने की खबर पर अगिAशमन विभाग ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया. हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
ग्रामीणों के अनुसार मानगो वन रोपण प्रक्षेत्र द्वारा दो वर्ष पूर्व लगभग 20 हेक्टेयर में वृक्षारोपण किया गया था. जिसमें अधिकतर पेड़ अकाशिया, चकांडी व सागवान के थे. दो वर्ष पूर्व लगाये जाने के कारण पेड़ों की अपेक्षा अनुरूप वृद्धि नहीं हो पायी थी. जिसके कारण आग लगने से जल कर पूरी तरह से राख हो गये. घटना की जानकारी पर सरायकेला वन क्षेत्र पदाधिकारी ने वहां पहुंचे एवं जानकारी हासिल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




