एंबुलेंस ने बाइक को ठोका, दो घायल
Updated at : 18 Mar 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चांडिल चौक बाजार में दोपहर लगभग बारह बजे पुरुलिया की तरफ से जमशेदपुर की ओर जा रही एंबुलेंस संख्या डब्ल्यू 19 जी 5621 ने बाइक को टक्कर मार दी. जिस कारण बाइक के बगल में खड़ी घोड़ानेगी कॉलोनी निवासी आठवें वर्ग की छात्र आशा महतो (14 वर्ष) व हेमंती सोरेन (22 वर्ष) घायल […]
विज्ञापन
चांडिल : चांडिल चौक बाजार में दोपहर लगभग बारह बजे पुरुलिया की तरफ से जमशेदपुर की ओर जा रही एंबुलेंस संख्या डब्ल्यू 19 जी 5621 ने बाइक को टक्कर मार दी. जिस कारण बाइक के बगल में खड़ी घोड़ानेगी कॉलोनी निवासी आठवें वर्ग की छात्र आशा महतो (14 वर्ष) व हेमंती सोरेन (22 वर्ष) घायल हो गयी.
दुर्घटना में आशा महतो को सिर व कमर में गंभीर चोट लगी है जबकि हेमंती सोरेन को पीठ, पैर व हाथ में चोट लगी है. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांडिल में करने के बाद जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. चौक बाजार में तैनात प्रत्यक्षदर्शी ट्रैफिक पुलिस समीर कुजूर के अनुसार एंबुलेंस ने एक बाइक को ठोकर मार दी. जिससे बाइक के पास खड़ी दोनों युवती दुर्घटना की चपेट में आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




