आकर्षणी मंदिर में भगवान का दर्शन होगा सुगम
Updated at : 15 Mar 2015 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : मां आकर्षणी मंदिर विकास समिति ने खरसावां के प्रसिद्ध आकर्षणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है. करीब तीन सौ फीट ऊंची रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां आकर्षणी के मंदिर तक पहुंचने के लिए जन सहयोग से सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है. अब तक 225 से अधिक सीढ़ियों का […]
विज्ञापन
खरसावां : मां आकर्षणी मंदिर विकास समिति ने खरसावां के प्रसिद्ध आकर्षणी मंदिर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया है. करीब तीन सौ फीट ऊंची रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित मां आकर्षणी के मंदिर तक पहुंचने के लिए जन सहयोग से सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है. अब तक 225 से अधिक सीढ़ियों का निर्माण कर लिया गया है. सीढ़ी निर्माण के लिए दान करने वालों का नाम बोर्ड में लिखा जा रहा है.
कोल्हान के लोगों को आस्था का केंद्र बन चुके आकर्षणी मंदिर तक पहुंचने के लिए पहले नुकीले पत्थरों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा था. इसमें लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. अब सीढ़ी के बनने से लोगों को मंदिर तक पहुंचने में सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




