लघु वितरणी के घटिया निर्माण की शिकायत

Updated at : 14 Mar 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
लघु वितरणी के घटिया निर्माण की शिकायत

फोटो : 14 प्रिय-6लघु वितरणी के घटिया निर्माण की शिकायतआदित्यपुर. सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) के तहत माचाडीह से नयाग्राम तक व चाकुलिया के बाड़ामारा में लघु वितरण के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किये जाने व मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है. ग्रामीणों ने कहा […]

विज्ञापन

फोटो : 14 प्रिय-6लघु वितरणी के घटिया निर्माण की शिकायतआदित्यपुर. सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना (एसएमपी) के तहत माचाडीह से नयाग्राम तक व चाकुलिया के बाड़ामारा में लघु वितरण के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किये जाने व मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिये जाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की है. ग्रामीणों ने कहा है कि वर्तमान में पुरूषों को 160 रुपये व महिला मजदूरों को 150 रुपये दिये जा रहे हैं. बार-बार ग्रामीणों के कहने पर भी ग्रामीणों की बातों को नजरअंदाज किया जाता है. ग्रामीणों की उक्त शिकायतों को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व पंकज कुमार ने एसएमपी के प्रशासक के समक्ष रखा. प्रशासक के श्रीनिवासन ने बताया कि शिकायत के आलोक में सोमवार को विभाग की एक टीम जांच के लिये जायेगी और संवेदक को न्यूनतम मजदूरी दिये जाने का निर्देश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola