आठ रैयतों के बीच वितरित हुआ 2.49 लाख

Updated at : 14 Mar 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
आठ रैयतों के बीच वितरित हुआ 2.49 लाख

सरायकेला. जिला के विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण हेतु रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है एवं जिला भू अर्जन शाखा द्वारा मुआवजा का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को शिविर आयोजित कर रैयतदारों के बीच 249452 रुपये का मुआवजा वितरण किया गया. जानकारी देते हुए भू अर्जन पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला के विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण हेतु रैयती जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है एवं जिला भू अर्जन शाखा द्वारा मुआवजा का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को शिविर आयोजित कर रैयतदारों के बीच 249452 रुपये का मुआवजा वितरण किया गया. जानकारी देते हुए भू अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार दोराईबुरू ने बताया कि शनिवार को कुचाई- बड़ाबांबो सड़क, सीनी- खरसावां व कुचाई- चक्रधरपुर सड़क के लिए अधिग्रहण किये गये रैयतदारों के बीच मुआवजा का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि अगला शिविर 26 मार्च को आयोजित किया गया है. जिसमें ईचागढ़ व नीमडीह क्षेत्र में बन रहे सड़कों के रैयतदारों के बीच मुआवजा का वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola