सपानी को प्रताड़ित करने वाली सौतेली सास भी गयी जेल

Updated at : 14 Mar 2015 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
सपानी को प्रताड़ित करने वाली सौतेली सास भी गयी जेल

नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पूरती दिघिया गांव में पति मुन्ना पूर्ति द्वारा अपनी पत्नी को जला कर मारने का प्रयास करने के मामले में नोवामुंडी पुलिस ने सपानी की सौतेली सास बुधनी पूर्ति को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार आग से झुलसी पीड़िता सपानी कुई के ससुर […]

विज्ञापन
नोवामुंडी : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के पूरती दिघिया गांव में पति मुन्ना पूर्ति द्वारा अपनी पत्नी को जला कर मारने का प्रयास करने के मामले में नोवामुंडी पुलिस ने सपानी की सौतेली सास बुधनी पूर्ति को भी शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार आग से झुलसी पीड़िता सपानी कुई के ससुर दुंबी पूर्ति की पहली पत्नी किसी के साथ भाग गयी थी. इसके बाद बुधनी पूर्ति के साथ उसने दूसरी शादी की थी.
बुधनी बहू सपानी कुई को हमेशा बहाना बना कर प्रताड़ित करती थी. पुत्र मुन्ना पूर्ति के साथ मिल कर घर में ही उसे जला कर मारने का प्रयास में वह भी शामिल थी.
इधर एक माह से झुलसी सपानी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शक्ति रुपा महिला समिति की अध्यक्ष प्रमिला पात्रों ने भी शुक्रवार को सिविल सजर्न डॉ जगतभूषण प्रसाद ने बात कर सपानी के इलाज के बाबत जानकारी ली. उन्होंने सपानी के बेहतर इलाज का अनुरोध सिविल सजर्न से किया है.
शक्ति रुपा समिति की पहल पर ही एक माह बाद मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करे हुए आरोपी पति मुन्ना पूर्ति और सास बुधनी पूर्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. छह फरवरी को सपानी व उसके बेटे को घर में बंदकर पति ने जलाकर मार डालने का प्रयासकिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola