मांगों को लेकर मजदूर हड़ताल पर
Updated at : 14 Mar 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेसर्स मशिनोमेटल प्रा लि के मजदूर अपने मांगों को लेकर 13 मार्च शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही स्थानीय श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर श्रम अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है, कि कंपनी में कार्यरत मजदूरों को अविलंब […]
विज्ञापन
सरायकेला : आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेसर्स मशिनोमेटल प्रा लि के मजदूर अपने मांगों को लेकर 13 मार्च शुक्रवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही स्थानीय श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर श्रम अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा.
सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है, कि कंपनी में कार्यरत मजदूरों को अविलंब स्थायी किया जाये, अस्थायी मजदूरों को पीएफ व इएसआइ की सुविधा दी जाये, सभी कामगार की न्यूनतम मजदूरी दर लागू की जाये, प्रत्येक माह वेतन का भुगतान सात तारीख के अंदर की जाये, सभी कामगारों को सेफ्टी की सुविधा दिया जाये एवं सभी स्थायी मजदूरों को पीएफ, इएसआइ व डीए का अविलंब भुगतान की जाये.
श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मजदूरों में अमुल्यो प्रधान, गौरांगो दास, रंजीत सिंह, संजय सरदार, दुलाल दास, ललित गोराई सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




