मजाक से शुरू हुए झगड़े ने ली युवक की जान
Updated at : 13 Mar 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा रोड़ पर स्थित नुतनडीह के समीप बुधवार की रात मजाक से शुरू हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गयी एवं गुरुवार की सुबह नुतनडीह नाला के पास एक लाश बरामद हुआ़ इसकी जानकारी मिलने के बाद चौका पुलिस नुतनडीह पहुंची और लाश को जब्त कर […]
विज्ञापन
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चौका कांड्रा रोड़ पर स्थित नुतनडीह के समीप बुधवार की रात मजाक से शुरू हुए झगड़े में एक युवक की जान चली गयी एवं गुरुवार की सुबह नुतनडीह नाला के पास एक लाश बरामद हुआ़ इसकी जानकारी मिलने के बाद चौका पुलिस नुतनडीह पहुंची और लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया़
इस संबंध में चौका थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि कोडाबुरु के टोला मुनुकनाली के रहने वाले 15 वर्षीय भुरुवा सिंह सरदार अपने जीजाजी के भाई करीब 18 वर्षीय विगम सिंह सरदार के साथ बुधवार को घुम रहा था़ बुधवार की रात में दोनों नुतनडीह के पास स्थित एक ईंट भट्ठा में मजदूरों के लिए बने मकान में एक साथ मुर्गा भात खा रहे थ़े दोनों ने एक साथ शराब भी पिया. इसी बीच मजाक-मजाक में दोनों के बीच झगड़ा हो गया़ दोनों के साथ खाना खा रहे लोगों ने इन्हें छुड़ाया भी.
लेकिन फिर दोनों में झगड़ा प्रारंभ हो गया़ झगड़े के क्रम में भुरुवा सिंह सरदार ने विगम सिंह सरदार को थप्पड़ मार दी और वहां से भाग गया़ इसके बाद विगम भी उसके पीछे निकल गया़ रात को अंधेरा होने के कारण कोई भी उन दोनों के पीछे नहीं गया़ गुरुवार की सुबह नुतनडीह नाला के पास किसी ने भुरुवा की लाश देखी़ इसकी जानकारी चौका पुलिस को मिलने के बाद थाना प्रभारी आरडी सिंह पुलिस बल के साथ नुतनडीह नाला पहुंचे और लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर भेज दिया़ थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि विगम सिंह सरदार फरार हो गया है़. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




