जिला के 69 शराब दुकानों की बंदोबस्ती आज

Updated at : 08 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला के 69 शराब दुकानों की बंदोबस्ती आज

सरायकेला. जिला में अगले वर्ष 2015-16 के लिए शराब दुकानों की बंदोबस्ती नौ मार्च सोमवार को समाहरणालय के सभागार कक्ष में लॉटरी के माध्यम से होगी. यह जानकारी जिला उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के कुल 69 देशी, विदेशी व मसालेदार शराब दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन आये हैं. […]

विज्ञापन

सरायकेला. जिला में अगले वर्ष 2015-16 के लिए शराब दुकानों की बंदोबस्ती नौ मार्च सोमवार को समाहरणालय के सभागार कक्ष में लॉटरी के माध्यम से होगी. यह जानकारी जिला उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि जिला के कुल 69 देशी, विदेशी व मसालेदार शराब दुकानों के लिए कुल 2189 आवेदन आये हैं. इन आवेदनों से विभाग को लॉटरी फीस के रूप में तीन करोड़, छत्तीस लाख, छह हजार रुपये की राशि राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि दुकानों की बंदोबस्ती लॉटरी के माध्यम से होगी. इसके लिए 27 ग्रुप बनाये गये हैं. लॉटरी में जिन आवेदकों का नाम आयेगा उन्हें दुकान आवंटित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola